प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए किया धन्यवाद पर साथ ही दी ये चेतावनी, पढ़े पूरी खबर

प्रधान मंत्री ने देश की जनता को दिल से आभार जताया की आज शाम लगभग पूरे देश ने थाली, ताली और घंटी बजा के उन लोगो को आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस मुश्किल घडी में अपनी जान की परवाह न करते हुए क्रोना वायरस से देश की जनता की जान की रक्षा करने के लिए निस्वार्थ एक जांग छेड़ रखी है, प्रधान मत्री ने पहले ही समाज के कुछ वर्गो की तारीफ की थी जो इस मुश्किल घडी में आम जनता की जान और क्रोना वायरस के बीच दीवार बनके खड़े हैं, जिसमे पुलिस कर्मी, मीडिया कर्मी, मेडिकल कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, रेलवे विभाग और एविएशन कर्मचारी और विभिन सरकारी दफ्तरों में काम करने कर्मचारी आते हैं प्रधान मत्री ने कहा की कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार…


ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें।, आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की आज का जनता कर्फ्यू भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।


केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में लोकडाउन की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें, प्रधानमत्री ने  #JantaCurfew क जिक्र भी किया